कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। योल आर्मी गेट के साथ लगते आर्मी गोल्फ ग्राउंड के पास कांगड़ा से बाया ध्रुलू धर्मशाला जा रही निजी बस बाइक सवार को बचाने के लिए चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। इस हादसे में 3 यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए ईसीएच ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार योल आर्मी गेट के साथ लगते आर्मी गोल्फ ग्राउंड के पास कांगड़ा से बाया ध्रुलू धर्मशाला जा रही निजी बस अचानक अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ। हादसे के वक्त बस में करीब 20 यात्री सवार थे। जिनमे से तीन लोगों को हल्की चोटे आई है।







