स्पेशल डेस्क: होली का त्यौहार तो देशभर में मनाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते है की होली के दिन लोग अकसर सफेद कपड़े क्यूं पहनते है। शायद ही इस बात पर किसी ने गौर किया हो। हर त्यौहार पर फेस्टिव लुक काफी मायने रखता है। वैसे होली पर सफेद कपड़े पहनने के कई कारण है। तो चलिए आज इसी बात को जानने की कोशिश करते है कि आखिर क्यों सफेद रंग को ही होली जैसे रंगों भरे त्यौहार के लिए चुना गया है।
सफेद एक ऐसा रंग है जिस पर हर कलर खिलकर आता है। अब रंगों के इस त्यौहार में सफेद से बेहतर और क्या हो सकता है। वहीं, सफेद रंग निष्पक्षता और अच्छाई का प्रतीक होता है और होली को बुराई पर अच्छाई की जीत भी माना जाता है। सफेद रंग हमें भी दूसरों के साथ घुल-मिलकर रहना सिखाता है। होली का त्यौहार उस समय आता है जब लोग तेज धूप की वजह से पहले ही परेशान होते हैं। ऐसे समय में ये सफेद रंग हमें ठंडक पहुंचता है।
दरअसल, सफ़ेद रंग को शांति का प्रतीक भी माना जाता है। होली के दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भूलकर दोस्ती कर लेते हैं। ऐसे में माना जाता है कि सफ़ेद रंग पहनना दोस्ती बढ़ाने में मदद करता है। सफेद कलर आपको एक क्लासी लुक भी देता है।
होली आ रही है। अब इस रंग-बिरंगे त्यौहार के दिन लोग अपनी पसंद की अलग- अलग ड्रेस पहनते हैं। कई लोग कुर्ता तो कई टी-शर्ट, शर्ट पहने दिखते हैं। लेकिन इस त्यौहार पर सफेद कलर की ड्रेस ज्यादा पोपुलर होती है। होली पर ज्यादातर लोग सफेद रंग के टी-शर्ट, शर्ट में देखे जाते हैं। वहीं, लड़कियां सफेद कुर्ती और इसके साथ कलरफुट दुपट्टों में दिखी जाती है।







