शिमलाः प्रतिबंधित झंडों को लेकर उपजे इस विवाद पर सीएम जयराम ठाकुर की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम जयराम ने कहा कि श्रद्धालुओं से हमें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन वाहनों में झंडे और पोस्टर विवादित थे जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मामले को पंजाब सरकार के समक्ष उठाया गया है। राज्य सरकार भी पूरी तरह से गंभीर है।
इस मामले पर कानून के तहत कार्रवाई करनी चाहिए। हिमाचल की गाड़ियों को पंजाब में रोका गया इसकी भी जानकारी मांगी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके पीछे देशविरोधी तत्वों का हाथ है और वे माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस पर पंजाब के मुख्य सचिव से बातचीत हुई है। आगे से ऐसा न हो उसको लेकर आश्वस्त किया है। बता दें कि पंजाब से हिमाचल आ रहे श्रद्धालु वाहनों पर प्रतिबंधित झंडे लगार बेखौफ घूम रहे थे।
इन झंडों में हथियार के अलावा भिंडरावाला के फोटो भी लगे हुए थे। ऊना व मंडी में पंजाब के ऐसे वाहनों को रोका गया।
पुलिस ने ऐसे चौपहिया और दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की तो विवाद बढ़ गया और पंजाब में भी हिमाचल नंबर की गाड़ियों को रोका गया। जिससे विवाद और बढ़ गया। मामला दो दिन पहले ही सामने आया है।
मामले को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल की गाड़ियों को पंजाब में रोका गया, इसकी भी जानकारी मांगी गई है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि इस मामले को पंजाब सरकार के समक्ष उठाया गया है।


