शिमला: चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल यानी आज से शुरू होकर 10 अप्रैल रविवार तक चलेगी। इस दौरान देशभर में नवरात्रि के 9 दिनों में देवी मां के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा करने से खास कृपा बरसती है। नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है।
वहीं, आज से हिंदू नव वर्ष की भी शुरुआत हो गई है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो रही है। इस मौके पर सीएम जयराम ठाकुर समेत कई दिग्गजों ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
सीएम जयराम ने ट्वीट कर लिखा, ”चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। माता रानी के आशीर्वाद से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सदैव सुख-समृद्धि बनी रहे। हमारा हिमाचल हर क्षेत्र में शिखर पर पहुंचे, देवी भगवती मां से यही कामना करता हूं।”
सीएम जयराम ने प्रदेशवासियों को हिंदू नववर्ष की भी बधाई दी है। सीएम जयराम ने अपने संदेश में कहा, ”हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह नया वर्ष देश एवं प्रदेश के लिए उन्नति, खुशहाली एवं समृद्धि लेकर आए, यही कामना करता हूं। आइये, इस वर्ष भी उज्ज्वल हिमाचल के निर्माण हेतु मिलकर नए कीर्तिमान स्थापित करें।


