डेस्क: भारत में कोरोना के नए वेरिएंट XE और कप्पा का पहला केस मुंबई में मिला है। यह जानकारी मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने दी है। जानकारी के मुताबिक, 11वें जिनोम सिक्वेंसिंग के टेस्ट में 230 सैंपल में 228 ओमिक्रॉन के मरीज मिले। एक केस दुनियाभर में तेजी से फैल रहे XE वेरिएंट का और दूसरा केस कप्पा वेरिएंट का मिला। XE वेरिएंट से संक्रमित मरीज एक 50 वर्षीय महिला है। जिसने दोनों वैक्सीन के डोज़ भी लिए हैं ।
बीएमसी के मुताबिक, महिला 10 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से लौटी थी। वह पेशे से कॉस्ट्यूम डिजाइनर है। हाल में उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। देश में वापसी के दौरान भी उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। महिला में कोरोना का कोई लक्षण नजर नहीं आ रहा है।
कोरोना वायरस का नया म्यूटेंट XE के रूप में जाना जाता है। कई रिपोर्टों में ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट बीए.2 की तुलना में अधिक तेजी से फैलने वाला बताया गया है।






