बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चचेरे बहन-भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
बता दें कि युवक और युवती बेहनाजड़ा के रहने वाले थे। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ही नैनों कार में ऋषिकेश की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कार की टिप्पर से भिडंत हो गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने 108 को सूचित किया। नाजुक हालत में युवक और युवती को घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
सूूचना मिलते ही घुमारवीं पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। मृतक युवक की पहचान 21 वर्षीय ऋषभ चंदेल पुत्र रविंद्र चंदेल और 15 वर्षीय जागृति चंदेल पुत्री ज्ञान चंद के तौर पर की गई है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार की फौरी राहत देने को कहा है।


