स्पेशल डेस्क: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के तहत आने वाले खडामुख-होली मार्ग पर देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर रावी नदी में गिर गई। गाड़ी में तीन युवक सवार थे। रविवार सुबह चलाए गए सर्च अभियान में तीनों युवकों के शव बरामद हो गए हैं।
मृतक युवको की पहचान विक्रम सिंह उम्र 32 पुत्र गोपाल निवासी गांव व डाकघर उलासा जिला चंबा, प्यार चन्द उम्र 30 पुत्र प्रीतम चन्द गांव सुलाखर जिला चंबा और कमल शर्मा उम्र 28 पुत्र जगदीश चन्द गांव व डाकघर उलासा जिला चंबा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम तीनों युवक गाड़ी में सवार होकर कहीं जा रहे थे। जब परिजनों द्वारा युवकों को फोन किया गया तो उनके फोन बंद आ रहे थे। इसके बाद परिजन युवकों की तलाश में जुट गए। इस दौरान उन्हें पता चला कि एक गाड़ी देर शाम अनियंत्रित होकर नदी में गिरी हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया गया। रावी नदी का जलस्तर अधिक होने के चलते युवकों का देर रात कुछ पता नहीं लग पाया था।


