स्पेशल डेस्क: रामपुर में सफेद ढांक के समीप एक टिप्पर (HP55-8200) ने बाइक (HP 06A-7848) को टक्कर मार दी। शिमला-रामपुर नेशनल हाइवे पर बीती रात करीब 2 बजे हुए इस हादसे में बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई। बाइक सवार रामपुर से खनेरी की तरफ जा रहे थे।
हादसा इतना भयानक था कि बाइक पर सवार तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वही बाइक को टक्कर मारने के बाद से आरोपी चालक टिप्पर लेकर मौके से फरार हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी युवकों के शवों को कब्जे में ले लिया।
आरोपी चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304(ए) के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार तीन युवक रामपुर से खनेरी की तरफ जा रहे थे। बाइक को टक्कर मारने के बाद चालक कुल्लू जिला का निरमंड निवासी देवी राम मौके से फरार हो गया।


