शिमलाः केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 8 मई 2022 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला माजरा जिला सिरमौर में सिंथेटिक एस्ट्रोटर्फ हॉकी खेल मैदान का शिलान्यास करेंगे। साडे 5 करोड 50 लाख रुपए की लागत से यह खेल मैदान बनाया गया है।
युवा सेवा एवं खेल विभाग के निदेशक राजेश शर्मा ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि इस हॉकी मैदान के लिए 2 करोड 75 लाख रुपए की पहली किस्त वेबकोस कंपनी नई दिल्ली को जारी कर दी गई है।
बता दें कि खेलो इंडिया योजना के तहत बनने वाले इस हॉकी मैदान से ना केवल सिरमौर जिला के हॉकी खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीक से खेलने की सुविधाएं मिलेंगी बल्कि हिमाचल के अन्य क्षेत्रों के हॉकी खिलाड़ियों के लिए प्रभावी मंच होगा।P000
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के आयोजन के लिए भी इसका उपयोग किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, खेल मंत्री राकेश पठानिया, विधायक नाहन एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल भी उपस्थित रहेंगे।







