स्पेशल डेस्क: दिल्ली स्थित एम्स में उपचाराधीन पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री पंडित सुखराम को दिल का दौरा पड़ा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया है। न्यूरोलॉजी और पल्मोनरी विभाग के डॉक्टर मिलकर उनका उपचार कर रहे हैं।
तीन वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में पूर्व मंत्री का उपचार चल रहा है। साथ ही 24 घंटे निगरानी के लिए रेजिडेंट डॉक्टर्स की ड्यूटी भी लगाई गई है। बीते शनिवार यानी 4 मई को मनाली में पंडित सुखराम को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। जिसके बाद उन्हें जोनल अस्पताल मंडी में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था।
7 मई सुबह 9:30 बजे पंडित सुखराम को बेहतर इलाज के लिए राज्य सरकार के हेलीकॉप्टर के माध्यम से दिल्ली ले जाया गया था। सदर के विधायक अनिल शर्मा ने बताया कि पंडित सुखराम को बीती रात कार्डियक अरेस्ट हुआ है। इसके बाद वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिए गए हैं।

