हमीरपुर- हिमाचल के जिला हमीरपुर में आज काँग्रेस की रैली थी। जाहिर है इस पर भाजपा का पलटवार होना था। ऐसे में हमीरपुर जिला भाजपा ने एक बयान जारी कर काँग्रेस की इस रैली को फ्लॉप शो करार दिया। उन्होनें कहा कि कांग्रेस रैली में गुटबाज़ी की रार देखने को मिली।कांग्रेस रैली में वर्करों की भीड़ कम और टिकट चाहवान ज़्यादा दिखे।
कभी भाजपा में रहे राजिंदर राणा भी इस रैली कार्यक्रम में नजर नहीं आए।आम लोगों में कांग्रेस नेताओं की गुटबाज़ी की चर्चा साफ़ देखने को मिली।
भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा,महामंत्री हरीश शर्मा समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं की मानें तो वीरभद्र गुट के समर्थकों ने भी कांग्रेस के इस कार्यक्रम से दूरी बनाई रखी।
भाजपा ने यह भी कहा कि टिकट चाहवान भी हाजरी लगाने तक ही सिमित दिखे। वहीं जनता में ज़्यादा उत्साह देखने को नहीं मिला।
बलदेव शर्मा ने कहा कि कांग्रेस मुंगेरीलाल के हसीन सपने लेना छोड़ दे, भाजपा दोबारा प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। साथ ही केंद्रीय नेतृत्व भी कांग्रेस की गुटबाज़ी को खत्म नहीं कर पाया और सभी को मुख्यमंत्री पद का लॉलीपॉप देकर अपना पीछा छुड़वाया है।
भाजपा ने 5 वर्षों में जो अभूतपूर्व विकास किया है, उसको लेकर जनता के बीच जाएगी।भाजपा ने वृद्धा पेंशन , महिला सशक्तिकरण और युवा सुदृढ़ीकरण की मज़बूत नीव रखी है। हमें पूरा विश्वाश है कि जनता अपना पूरा आशीर्वाद भाजपा के पक्ष में देगी।
जहाँ पूरा विपक्ष हिन्दुओं को नीचा दिखाने में लगा हुआ है वहीं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार उनको हितों की रक्षा में सच्चाई के साथ खड़ी है।जनता उनके द्वारा किये गए कार्यों को भुला नहीं सकती और एकजुटता के साथ भाजपा प्रदेश में दोबारा सत्ता में लौटेगी।







