मंडी: हिमाचल प्रदेश में गौशाला में सड़ी- गली हालत में महिला और बच्चे के शव मिले हैं।आशंका है कि दोनों शव मां और उसका एक साल का बेटा हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामला मंडी से पांच किलो मीटर की दूरी पर स्कोर के बुलाला के पास का है।
जानकारी है कि गौशाला स्कोर-कमांद सड़क से करीब पचास मीटर दूर सुनसान स्थान पर है। जब शनिवार देर शाम कुछ लोग वहां से गुजरे तो उन्हें बहुत बुरी दुर्गंध आई, जब गौशाला मे अंदर जा कर देखा तो उनके होश उड़ गए।
उन्होंने पाया कि महिला का शव जो की पूरी तरह से गल चुका था, गौशाला के नीचे पड़ा था और साथ ही बच्चे का आधा शरीर उससे दूर पड़ा था।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया है। शवों को रविवार को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।
मामले की पुष्टि एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने करते हुए बताया कि शव करीब पच्चीस दिन पुराने हैं।जिसमें महिला की उम्र 25 और बच्चा एक साल का लग रहा है। और आशंका यह भी है कि उनको जानवरों ने नोच खाया है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनको मार कर फेंका गया है या फिर जानवरों द्वारा खाया गया है।क्योंकि गौशाला का लंबे अरसे से प्रयोग नहीं किया गया है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला कुल्लू जिला की है और वह स्कोर में किसी व्यक्ति के पास रह रही थी। मरने वाले दोनों मां बेटा हैं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।

