चंडीगढ़: रविवार को तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ। जिसमें हिमाचल प्रकोष्ठ बीजेपी चंडीगढ़ के वरिष्ठ नेताओं को राजेश ठाकुर ने उत्कृष्ठ कामों के चलते सम्मानित किया।
यहां सम्मानित लोगों में डॉक्टर ओपी सिंह, शिक्षाविद और राजपाल डोगरा सह संयोजक हिमाचल प्रकोष्ठ के नाम शामिल थे। इस कार्यक्रम में हिमाचली धाम, बाबा बालक नाथ की चौकी, भागवत कथा और हिमाचली सांस्कृतिक प्रोग्राम भी शामिल थे।
इस कार्यक्रम में सैंकड़ों हिमाचल के लोगों ने शिरकत की थी।यहां हिमाचल प्रकोष्ठ के छह दर्जन कार्यकर्ताओं ने अपनी हिस्सा लिया। जिनमें प्रमुख तौर से मदन ,लेख राज, विजय राणा, पवन ठाकुर, मुकेश , मदन ठाकुर, सुरजीत, राकेश ढलरिया, अशोक कपूर,सुशील, बीर सिंह, नरदेव, पवन,विनोद ठाकुर, अभिनव, सीता राम , सुनील कटोच, सुनीता डोगरा, मनीषा, गुरु चौहान,जय प्रकाश आदि मोजूद रहे। डॉक्टर ओपी सिंह ने इन सभी हिमाचली ऑर्गेनाइजेशन को भरपूर साथ देने का आश्वासन भी दिया ।

