शिमला: हिमाचल में सरकार ने एक बार फिर एचएएस अधिकारियों के तबादले किये हैं। जिसमें कोटखाई में एसडीएम के पद पर अंडर ट्रांसफर चेतना खडवाल को सिरमौर में एसी टू डीसी के पद पर तैनाती दी गई है। इस पद पर स्थानांतरित राम प्रसाद की नियुक्ति के आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। बता दें कि कोटखाई को अपना पहला एसडीएम मिला था। जिसका तबादला महज 12 दिनों के भीतर कर दिया गया।
कांगड़ा के देहरा में एसडीएम के पद पर अंडर ट्रांसफर डॉ. चरंजी लाल को कुल्लू के पार्वती प्रोजैक्ट में भू अर्जन अधिकारी के पद पर तैनाती दी गई है।
वहीं भरमौर में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कम प्रोजैक्ट ऑफिसर, आईटीडीपी डॉ. संजय कुमार धीमान को तकनीकी शिक्षा में अतिरिक्त निदेशक के पद पर नियुक्ति दी गई है। चंबा में एसी टू डीसी के पद पर अंडर ट्रांसफर राकेश कुमार शर्मा का तबादला पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में अतिरिक्त निदेशक के पद से एसी टू डीसी मंडी किया गया है।
सोलन में उद्योग विभाग के महाप्रबंधक धनवीर ठाकुर को कसौली में एसडीएम के पद पर स्थानांतरित किया गया है। कसौली में एसडीएम के पद पर अंडर ट्रांसफर बाबू राम शर्मा का तबादला सोलन में उद्योग विभाग के महाप्रबंधक के पद पर किया गया है।
मंडी में एसी टू डीसी के पद पर अंडर ट्रांसफर विशाल शर्मा को मत्स्य विभाग के बिलासपुर निदेशालय में संयुक्त निदेशक के पद पर नियुक्ति मिली है। उन्हें भानुपल्ली-बिलासपुर रेलवे लाइन के भू अर्जन अधिकारी का अतिरिक्त पदभार भी सौंपा गया है।

