शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पार्टी हाईकमान ने विस्तार किया है। यहां 67 नए पदाधिकारियों को कमेटी में शामिल किया गया है। इसमें 3 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 6 उपाध्यक्ष, 13 महासचिव, 41 सचिव, एक कार्यकारिणी सदस्य, 2 वरिष्ठ प्रवक्ता और एक प्रवक्ता शामिल है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अतिरिक्त पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों के साथ वरिष्ठ प्रवक्ताओं और प्रवक्ताओं की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से अनुमोदित किया है।

पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, रंगीला राम राव के अलावा आदर्श सूद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, किशोरी लाल, जगजीवन पाल, सोहन लाल, करनेश जंग, चिरंजी लाल व मोहिंदर चौहान को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं हरि सिंह पंचाईक को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है।
उधर महासचिव पद पर बंबर ठाकुर, संजय रत्न, अतुल शर्मा, यशवंत छाजटा, बावा हरदीप सिंह, भवानी पठानिया, यशपाल तनाईक, अमित पाल सिंह, अमित नंदा, अनिता वर्मा, रमेश ठाकुर, सुरेंद्र सेठी व धर्मपाल सिंह पठानिया को नियुक्त किया गया है।
सचिव पद पर आनंद पंवर, सरदार सिंह ठाकुर, देवेंद्र खुराना, रूपेश कंवल, सुरेश नागटा, तरूण पाठक, दिलदार अली भट्ट, मलेंद्र राजन, अवनीत लांबा, सुमित कुमार, सुनील शर्मा, अजय कुमार, सुरेंद्र रेटका, अनिल शर्मा, पवन ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, रमन जसवाल, रोहित शर्मा, अक्ष सैणी, भारत भूषण, राज कुमार ठाकुर, संजय सिंह ठाकुर, विकास कपूर, किशोरी वालिया, मुनीष शर्मा, रमेश कांटा, विकास काल्टा, किरण दत्ता, विनोद जिंटा, प्रताप नेगी, जितेंद्र सिंह, ऊषा मेहता, रिपना कलसाईक, देशराज मुदगिल, संजीव सैणी, शीश राम आजाद, मुनीष ठाकुर, विवेक चौहान, सुरेंद्र कुमार शर्मा, गीतांजलि भागड़ा और संदीप कुमार को नियुक्त किया है।







