डेस्क: रविवार को सिरमौर जिले के राजगढ़ उपमंडल की गिरि नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। गिरि नदी में रविवार दोपहर को नहाने उतरे दो व्यक्तियों की पहचान सिरमौर-सोलन की सीमा पर दोलांजी के रहने वाले 50 वर्षीय सुमेर पुत्र मोतीराम गांव टलांजी डाकघर गौड़ा तहसील कंडाघाट जिला सोलन और 57 वर्षीय राजेंद्र सिंह गांव खवारा इंडस्ट्रियल एरिया प्लाट नंबर 17 शोघी जिला शिमला के रूप में हुई है।
बढ़ी हैं नदी में डूबने की घटनाएं
यह हादसा गिरिपुल-छैला मार्ग पर नईनेटी के समीप हुआ है। चंद महीने में सिरमौर की नदियों में डूबने की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। मारकंडा नदी में छह महीने के भीतर ही डूबने से चार युवकों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा यमुना नदी में चंद रोज पहले ही पंजाब के एक श्रद्धालु की डूबने से मौत हो गई थी।







