हमीरपुर के पांचों मण्डलों में पार्टी की मजबूती बढ़ाने की रणनीति पर चल रहा काम :बलदेव शर्मा
ज़िला भाजपा की बैठक में पांचों मण्डलों में पूर्णकालिकों को मिली जिमेवारी
हमीरपुर 17 अगस्त 2020
पार्टी हमीरपुर जिला के पांचों मण्डलों में मजबूती बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है। जिला भाजपा द्वारा आयोजित विशेष बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने यह बात कही। बैठक का आयोजन हमीरपुर में किया गया जिसमें जिला महामंत्री हरीश व अभयवीर सिंह के अतिरिक्त पांचों मण्डलों के अध्यक्ष व ज़िला की तरफ से नियुक्त किये गए प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश सह मीडिया प्रभारी एवं ज़िला सह प्रभारी सुमित शर्मा भी उपस्थित रहे।
बैठक में प्रदेश भाजपा की तरफ से हमीरपुर ज़िला में नियुक्त किये गए पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को मण्डलों की जिम्मवारी प्रदान की गई। हमीरपुर मण्डल की जिम्मेवारी ऊना के विवेक भारद्वाज, भोरंज मण्डल की ऊना के अशोक कुमार, नादौन मण्डल की सतीश धीमान, सुजानपुर की धर्मेंद्र राणा और बड़सर मण्डल की जिम्मेवारी हुक्म सिंह को प्रदान की गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए बलदेव शर्मा ने कहा कि जिला में भाजपा की मजबूती करना ही उनका और उनकी टीम का लक्ष्य है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों के डबल इंजन से जिले की विकास की गाड़ी तीव्र गति से दौड़ रही है। संगठन भी केंद्र और प्रदेश की योजनाओं का लाभ जनजन तक पहुंचाने को मतदान केंद्र पर प्रत्येक मतदाता से सम्पर्क करें।






