होशियारपुर: SSM सेल्फ हेल्प ग्रुप ने महिलाओं को आतम निर्भर बनाने की मिसाल पेश की है। होशियारपुर के रामगढ़ सीकरी का एसएसएम सेल्फ हेल्फ ग्रुप से जुड़कर 350 महिलाएं अपने परिवार का पालन पोषण कर रही हैं। 2003 में शुरू हुए इस ग्रुप में ने पांच किलो आचार बना लोगो के घरों तक पहुंचाने का काम शुरू किया था। जो आज देश भर में करीब 66 अपने सेल्फ हेल्प ग्रुप के जरिए प्रोसेसिंग कर लोगों तक अपने प्रॉडक्ट पहुंचा रहा है।

सेल्फ हेल्प ग्रुप को आगे बढ़ाने के लिए पंजाब की बादल सरकार ने भी 1करोड़ 35 लाख की मदद की थी। जिसके चलते आज सेल्फ हेल्प ग्रुप स्टेट अवार्ड, नेशनल अवार्ड प्राप्त कर चुका है। सेल्फ हेल्प ग्रुप कंडी क्षेत्र में मिलने वाले नेचुरल आंवला, करेला, हरड़, पहेड़ा, बांस, आम और अन्य नेचुरल प्रोडक्ट जो नेचर ने मिलने वाले ऑर्गेनिक हैं। उनको इस्तेमाल करता है जो लोगों की सेहत से जुड़े है।

