धर्मशाला: बांग्लादेश की आजादी के 50 वर्ष पूरे होने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित बांग्लादेश लिबरेशन वार कमेटी का सम्मेलन धर्मशाला में 1 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की अध्यक्षता बांग्लादेश लिबरेशन वार कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन परवीन डावर करेंगे। साथ ही इस दौरान रि. कैप्टन परवीन दावर भूतपूर्व सैनिकों से भी मुलाकात करेंगे।
कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम पूरे देश में लगातार चल रहे हैं। भारत के लिए गर्व की बात है बांग्लादेश की आज़ादी में तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी और भारतीय सेना के अदम्य साहस ने बांग्लादेश को एक अलग देश का दर्जा दिलाया इसी वजह से धर्मशाला कांग्रेस कमेटी इस कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है।
वहीं, बता दें कि इससे पहले कैप्टन प्रवीण डावर पालमपुर में भी भूतपूर्व सैनिकों के साथ मुलाकात करेंगे। कैप्टन प्रवीण दावर के साथ इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सुधीर शर्मा और जिला के अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे।

