डेस्कः हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने आज 29 जून को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र जो भी इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वो HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बोर्ड कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान की।
इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक https://hpbose.org/Result.aspx पर क्लिक करके भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने राज्य में 26 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक राज्य में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। इस साल राज्य में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 1 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं।


