शिमलाः हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की एंट्री के लिए अभी 24 घंटे का ओर इंतजार करना होगा। हालांकि, प्रदेश भर में मंगलवार सुबह झमाझम बारिश देखने को मिली है। मंडी में जहां सुबह से बादल बरसे हैं वहीं, शिमला में भी घना अंधेरा छा गया और बारिश हुई है। साथ ही मौसम बदलने से शिमला में विजिबिल्टी भी कम हुई है।
मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि हिमाचल में 29 जून तक मॉनसून दाखिल होगा। इस बार हिमाचल में मॉनसून बीते साल के मुकाबले 15 दिन लेट हो गया है। बीते साल 13 जून को हिमाचल में मॉनसून दाखिल हुआ था। मंगलवार को मंडी के धर्मपुर, नैरचौक, बल्ह जैसे इलाकों में भारी बारिश हुई है। साथ ही जिला कुल्लू में बादल छाए हैं। यहां बारिश नहीं हुई है। कांगड़ा में भी जमकर पानी बरसा है।


