माता वैष्णो देवी यात्रा से लौटते समय जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोकल प्वाइंट टांडा के पास आज सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी. सूत्रों के अनुसार जालंधर जिले के निवासी केशव अग्रवाल पुत्र कस्तूरी लाल अपने परिवार के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। केशव अग्रवाल की पत्नी माहिक अग्रवाल, बेटी वरिंदा और मां रेणु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि केशव खुद गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे सरकारी अस्पताल टांडा ले जाया गया. यहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया।


