हिमाचल के कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में सुबह 5 बजे करीब बादल फटा, बादल फटने से कई घरों और कैम्पिंग साइट्स को भारी नुकसान हुआ। कुल्लू में रात से ही बारिश हो रही थी, ऐसे में सुबह के समय चोज नाले में बादल फट गया। बादल फटने के कारण नाले के साथ लगते घरों को भी खासा नुकसान हुआ है चोला नाला पार्वती नदी से जुड़ा हुआ है बादल फटने से गांव की ओर जाने वाला एक मात्र पुल इसकी चपेट में आ गया है अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।
बादल फटने से मणिकर्ण के चोझ में पार्वती नदी में बाढ़ आ गई।जिससे भारी नुकसान हुआ है। नदी अभी भी उफान पर है।पंचायत प्रधान ने पांच लोगों के लापता होने की जानकारी मिल रही है। प्रशासन ने बताया कि राहत और बचाव का जारी है। सूचना मिलने पर प्रशासन और आपदा प्रबंधन ने अपनी टीमों को मौके के लिए रवाना कर दिया है






