हिमाचल प्रदेश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा हो गया है। इस माह उपभोक्ताओं को सिलेंडर अब 1155 रुपये का मिलेगा । होम डिलिवरी शुल्क भी इसमें शामिल है।
बुधवार को गैस कंपनियों ने 50 रुपये की बढ़ोतरी की, एक जुलाई तक घरेलू गैस सिलिंडर के दाम नहीं बढ़े थे।l वहीं व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम पहली जुलाई से 190 रुपये कम हुए हैं।
मई और जून में घरेलू गैस सिलेंडर के अब तक दाम नहीं बढ़े थे।वहीं, व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम पहली जुलाई से 190 रुपये कम हुए हैं। व्यावसायिक उपभोक्ताओं को इस माह गैस सिलेंडर 2210 रुपये में मिल रहा है।लगातार दूसरे माह व्यावसायिक सिलिंडरों के दाम घटे हैं। इससे कारोबारियों को हल्की राहत मिली है। लेकिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा होने पर गृहणियों की चिंता और बढ़ी है,






