इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) स्मार्ट सिटी विकास एवं प्रबंधन सहित सोलह नए कोर्स शुरू लिए हैं। इस साल के शैक्षणिक सत्र से छात्र इन कोर्सेज में दाखिले शुरू हो जाएंगे । विभिन्न क्षेत्रों में स्नातकोतर डिग्री डिप्लोमा और प्रमाण पत्र स्तर के ये कार्यक्रम इस बार शुरू किए जाने हैं
जिसमे 16 नए कोर्स शुरू लिए हैं। शैक्षणिक सत्र (जुलाई 2022) से छात्र इन कोर्सेज में दाखिला ले सकते हैं। इन कोर्सेज में परिधान बिक्री, स्मार्ट सिटी विकास एवं प्रबंधन, जैडर साइंस, जैडर इन लॉ, वैदिक गणित आदि छह माह की अवधि के सर्टिफिकेट कार्यक्रम स्तर तक के कार्यक्रम शामिल है।
मास्टर डिग्री के कार्यक्रमों में भी अब हिन्दी व्यावसायिक लेखन और वैदिक अध्ययन शामिल किए गए हैं । जबकि स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रम में अमेरिकी साहित्य, ब्रिटिश साहित्य इलैक्ट्रॉनिक मीडिया, औद्योगिक विकास, अंग्रेजी में नया साहित्य उपन्यास वास्तुशास्त्र भारत से लेखन तथा हाशिए से लेखन आदि इसमें शामिल हुए । प्रवेश सम्बन्धी जानकारी, इग्नू वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है
अधिक जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 0177-2624512 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गई है।





