10 जुलाई से हिमाचल के विभिन्न महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी शिमला के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कोटशेरा महाविद्यालय आरकेएमवी जैसे महाविद्यालय जहां प्रवेश परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से होंगी उन कॉलेजों के ऑनलाइन पोर्टल संबंधित सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है और रविवार 10 जुलाई से पोर्टल छात्रों के लिए खोल दिए गए हैं।
इन कॉलेजों सहित विवि के अधीन आने वाले सभी 165 कॉलेज ने भी तैयारी कर दी है, सरदार पटेल विश्वविद्यालय के तहत आने वाले कॉलेजों भी इसी तर्ज पर पुराने ईयर सिस्टम के तहत इस बार प्रथम वर्ष में प्रवेश देंगे।
संजौली कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता ने कहा कि कॉलेज में मेरिट आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा। दस जुलाई से कॉलेज का पोर्टल खुलने पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। फिलहाल पुराने ईयर सिस्टम में ही प्रोस्पेक्टस तैयार का प्रवेश की तैयारियां की गई है।






