सोमवार से केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर के दौरे पर हैं। सोमवार सुबह 10:00 बजे नारसी में सेनेटरी नैपकिन के प्रोडक्शन यूनिट का उद्घाटन करेंगे उसके बाद 11:45 पर टौणीदेवी अस्पताल में स्थापित पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करेंगे जिसकी क्षमता 500 एलपीएम है। इनके अतिरिक्त 10 बिस्तरों वाले आईसीयू यूनिट, कार्डिक अल्ट्रासाउंड मशीन, ईसीजी व फीटल डॉप्लर मशीन का भी लोकार्पण करेंगे। दोपहर बाद केंद्रीय मंत्री बोरिंग मंडल की बैठक में उपस्थित रहेंगे यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा ने दी।






