अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना के 74 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में राजकीय कन्या महाविद्यालय द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन राजकीय कन्या विद्यालय लक्कड़ बाजार में किया गया | जिसमें मुख्य अतिथि स्कूल प्रधानाचार्य श्री लेख राज वर्मा , एवं विशिष्ट अतिथि महानगर सह मंत्री कमल ठाकुर मुख्य रूप से शामिल थे | इस कार्यक्रम में राजकीय कन्या महाविद्यालय इकाई के अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों व विद्यालयों से लगभग 150 विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की तथा अपनी सहभागिता दर्ज करवाकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई
कार्यक्रम कार्यक्रम की शुरुआत आरकेएमवी इकाई उपाध्यक्ष अदिति ने सभी आए हुए अतिथियों का कार्यकर्ताओं स्वागत करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाविद्यालय इकाई से लेकर राष्ट्रीय स्तर की इकाई तक हर वर्ष अपने स्थापना दिवस पर अलग-अलग तरह के कार्यक्रम करवाता है इसी तर्ज पर आरकेएमवी इकाई ने इस वर्ष भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया है इसके बाद इसके बाद कार्यक्रम के विशिष्ट कमल ठाकुर ने अपने वक्तव्य में विद्यार्थी परिषद का विषय रखा उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय पुननिर्माण के व्यापक संदर्भ में काम करने वाला देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। अ.भा.वि.प. शैक्षिक परिवार को कल्पना व रचनात्मक दृष्टिकोण लेकर छात्रों व देश के अनेक विषयों पर, अपना मत व्यक्त करने वाला संगठन *1949* में स्थापना के बाद से ही छात्रों की शिक्षा क्षेत्र की न्यायोचित मांगों को प्रशासन नीति निर्धारकों तक पहुंचाने व उन पर संघर्ष खड़ा करने का कार्य विद्यार्थी परिषद ने किया है। अ.भा.वि.प. द्वारा महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों मे छात्रों के सामने पेश आने वाली छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय नीतियों पर परिषद ने समय-समय पर अपना मत व्यक्त किया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेकराज वर्मा जी में कार्यक्रम में बुलाने पर सर्वप्रथम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का धन्यवाद किया और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को बधाई दी कि इस तरह के कार्य व निरंतर करते रहें वह देश को विश्व गुरु बनाने में अग्रसर होते रहे इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जिसमें विभिन्न स्कूलों व महाविद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अलग-अलग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की कार्यक्रम में लगभग 15 के करीब प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया व सरस्वती विद्या मंदिर विकास नगर सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर भट्टाकुफर आरकेएमवी और लक्कड़ बाजार विद्यालय इत्यादि से छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया कार्यक्रम के अंत में आरकेएमवी इकाई सचिव पर्वी बस्टा ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया व अपेक्षा की कि भविष्य में भी विद्यार्थी परिषद का इसी तरह से सहयोग करते रहे।







