पौंग बांध तलवाड़ा की महाराणा प्रताप झील का जल स्तर बढ़ कर 1380.78 फीट तक पहुंच गया है जिसको लेकर बीबीएमबी प्रसाशन ने चडीगढ़ से एक अपनी पंजाब के सभी जिलों के डीसी व एसडीएम को एडवाइजरी द्वारा सूचित किया था की हिमाचल में लगा तार हो रही बारिश के कारण झील का वाटर लेबल बढ़ रहा है जिसको देखते हुए कभी भी पानी छोड़ा जा सकता है वही एसडीएम मुकेरिया कमलजीत सिंह ने आज मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट किया की 25,26 अगस्त को पौंग बांध से बीबीएमबी बोर्ड द्वारा पानी छोड़ा जा रहा है जिसको लेकर प्रसाशन की तरफ से पूरी तयारी की गई है वही लोगो से अपील की जा रही है की वो ब्यास नदी में न जाए और अपने मवेशियों को भी नदी के किनारे मत छोडे।




