
शिमला – हिमाचल में चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार की आज आखिरी कैबिनेट मीटिंग होगी। आज दोपहर बाद 3 बजे सचिवालय में कैबिनेट की अहम बैठक की जाएगी। इस कैबिनेट की मिटिंग से प्रदेशवासियों के काफी उम्मीदें है। आउटसोर्स कर्मचारियों, कंप्यूटर शिक्षकों, नेशनल हेल्थ मिशन कर्मचारियों समेत अन्य वर्गों को इस कैबिनेट मीटिंग पर नजर टिकी है। इसके अलावा फोरलेन प्रभावितों के लिए मुआवजे को लेकर भी कोई फैसला हो सकता है. फोरलेन प्रभावितों के मुआवजे को लेकर फैक्टर चार की मांग है. कैबिनेट मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच अक्टूबर को प्रस्तावित हिमाचल दौरे की तैयारियों की भी समीक्षा होगी.
हो सकती हैं बजट की घोषणाएं
आज की कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बजट घोषणाओं और बीते एक माह के दौरान विभिन्न चुनाव क्षेत्रों में जाकर किए जा रहे वादे को पूरा किया जाएगा। शिक्षण और स्वास्थ्य संस्थान अपग्रेड किए जा सकते हैं।
कंप्यूटर शिक्षकों और NHM कर्मियों को भी आस
प्रदेश के स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षक भी लगभग डेढ़ दशक से निजी कंपनियों के माध्यम से सेवाएं दे रहे हैं। इनकी भी नजरें आज कैबिनेट पर टिकी हुई हैं।NHM कर्मचारियों के लिए भी पॉलिसी को मंजूरी मिल सकती है। इन कर्मचारियों को सर्व शिक्षा अभियान कर्मचारियों की तर्ज पर रेगुलर करने का प्रावधान किया जा सकता है।







