स्पेशल डेस्क, मुंबई : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पिता बनने वाले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। विराट ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘और फिर, हम तीन थे! जनवरी 2021 में आ रहा है।’ विराट कोहली इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हिस्सा लेने के लिए यूएई में हैं। विराट और अनुष्का ने दिसंबर 2017 में शादी रचाई थी। विराट ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें अनुष्का शर्मा का बेबी-बंप नजर आ रहा है। अनुष्का शर्मा ने भी विराट की तरह ट्वीट कर फैन्स से गुड-न्यूज शेयर की है।







