अनुपमा/खबरनाउ:अगामी विधानसभा चुनावों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज मनाली के दौरे पर है. जहां पर उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया. इसके साथ ही कई घोषणांए भी की गई. जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लगते ही भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा करेगी.
उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों का एलान 15 अक्तूबर के बाद हो सकता है. जिसको लेकर भाजपा अभी इस पर कार्य कर रही है. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को मनाली के बड़ागरा बिहाल में आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर(देवलोक) का किया शुभारंभ किया. सीएम जयराम ने राजकीय डिग्री महाविद्यालय हरिपुर में प्रगतिशील हिमाचल के समारोह में शामिल हुए. इस दौरान शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे.

