
अनुपमा/खबरनाउ:गुजरात में चल रही 36वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार को हिमाचल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन रहा है. जिसके बाद महिला टीम कबड्डी फाइनल में पहुंच गई है.
कबड्डी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में हिमाचल की बेटियों ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में हरियाणा को एक अंक से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. हिमाचल ने यह मैच 28-27 के अंतर से जीता. इसके बाद फाइनल में हिमाचल का मुकाबला महाराष्ट्र से होने वाला है.
टीम के कोच ने बताया कि इससे पहले हिमाचल की टीम ने बिहार और गुजरात को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था.
वही दूसरी ओर पहलवान रानी ने हिमाचल की झोली में चांदी डाली है. रानी ने कुश्ती के 76 किलोग्राम वर्ग में रजत प्राप्त किया है. रानी का फाइनल में मुकाबला दिल्ली की अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या कांकरान से हुआ है.

