
मुस्कान, खबरनाउ
चंडीगढ़- एयरफोर्स ड़े के दिन चंड़ीगढ के सुखना लेक पर होने वालें एयरफोर्स शो के पास आज से चंडीगढ़ टूरिज्म की मोबाइल एप पर उपलब्ध होगें। ये शो 6 से 8 तारिख तक आयोजित किया जाएगा। खास बात ये है कि ये शो के पास पुरी तरह से फ्री होंगे।आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। इस एप को गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। बता दें कि इंडियन एयरफोर्स के जवान इस एयर शो के लिए सुखना लेक के ऊपर रिहर्सल कर रहे हैं। इस शो में सूर्य किरण, राफेल, चिनूक, मिग 21 जैसे विमानों पर जवान करतब दिखाएगें।
एयर शो के टाइमिंग
लोग दोपहर 3 से शाम साढ़े 5 बजे तक एयर शो का मज़ा ले सकेंगे। 6 अक्तूबर तक दोपहर 1.30 बजे तक पास चंडीगढ़ टूरिज्म की एप से डाउनलोड किया जा सकता है। प्रशासन ने लोगों को कहा है कि शो में खाने की कोई वस्तु न लेकर आएं। यह खाने की चीजें पक्षियों को आकर्षित कर सकती हैं जो एयर शो में बाधा पहुंचा सकते हैं।
ID प्रूफ न भूलें
एयर शो देखने आए लोगों के एंट्री के लिए अपना वैध फोटो ID प्रूफ लाना होगा। एंट्री पास पर बने हुए QR कोड को शटल बस सर्विस की सेवा लेने के दौरान दिखाना होगा। यह बसें कुछ निश्चित प्वाइंट्स से लोगों को पिक एंड ड्रॉप करेगी। वहीं कहा गया है कि शो देखने के लिए आते वक्त कोई बैग या खाने की वस्तु साथ नहीं ला सकते। अपने साथ लोग सिर्फ पारदर्शी पानी की बोतल ला सकते हैं।
CTU बसों का विषेश इंतजाम
लोगों को शो में पहुंचने में दिक्कत न हो, इसे लेकर विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। लोगों को शहर से सुखना लेक तक पहुंचाने और वापस छोड़ने के लिए 20 रुपए का किराया CTU द्वारा वसूला जाएगा। दोपहर 2 बजे के बाद शटल बस सर्विस का लाभ नहीं मिलेगा।







