
मुस्कान, खुबरनाउ
हिमाचल प्रदेश में 71वां वाइल्ड लाइफ सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके तहत बंदरों पर सर्वे किया गया है।प्रदेश वैसे ही पिछसे काफी समय से बंदरो की बढ़ती आबादी से जूझ रहा था। लेकिन सर्वे में पाया गया कि हिमाचल में बंदरों की संख्या में निरंतर गिरावट आ रही है। पिछले 7 सालों के दौरान हिमाचल में बंदरों की संख्या साढ़े तीन लाख से घटकर 1.36 लाख रह गई है। राज्य में बंदरों की आबादी में 50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
विभिन्न उपायों जैसे नसबंदी, बेहतर कचरा प्रबंधन, व्यापक जन जागरूकता अभियान से बंदरों की आबादी में गिरावट दर्ज की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों की संख्या में कमी आई है। शहरी इलाकों में गंदगी व खाने के लिए अब भी बन्दर झपटते है। गांव के मुकाबले शहरों में बन्दर अभी भी ज्यादा हैं।राज्य में आठ बंदर नसबंदी केंद्र चालू हैं। जहां हर साल 35,000 सिमियन की नसबंदी की जाती है। अब तक पौने दो लाख बंदरों की नसबंदी की जा चुकी है।







