
सोनिया, खबरनाउ
दशहरा से पहले आज हिमाचल के सोलन में बद्दी के दशहरा मैदान में बारूद में आग लगने से जोरदार धमाका हुआ। दरअसल, दशहरा के लिए मैदान में रावण, मेघनाद और कुम्भकरण के पुतलों में रखने के लिए जो बारूद रखा गया था उसमें अचानक से आग लग गई और धमाके की आवाज़ सुनकर आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। धमाका इतना ज़ोरदार था कि मैदान की दीवार तक टूट गई।
राहत की बात यह रही कि धमाके से कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ, जिस समय हादसा हुआ, उस दौरान आसपास काेई मौजूद नहीं था। धमाके के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी और दमकल विभाग की टीम ने वहां लगी आग पर काबू पाया। बहरहाल मौके पर पहुंची पुलिस यह पता लगा रही है कि जिस कमेटी द्वारा यह पुतला बनवाया जा रहा था, उसके पास लाइसेंस है या नहीं।

