
अनुपमा/खबरनाउ: हिमाचल की सीमा ने गुजरात के गांधीनगर में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में 10,000 मीटर की दौड़ में गोल्ड मैडल जीतकर हिमाचल को गौरवान्वित किया है. चंबा जिला की सीमा देवी ने यह उपलब्धी अपने नाम की है.
इससे पहले सीमा ने 5,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता है. और अब सीमा ने 10 हजार मीटर की दौड़ में सपने को सच करते हुए देवभूमि हिमाचल को गोल्ड मैडल दिलाया है. सीमा के नाम इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई स्वर्ण और रजत पदक के अलावा चार नेशनल रिकॉर्ड भी दर्ज हैं. पेरिस ओलंपिक के अलावा अब उनका अगला लक्ष्य चीन में 2022 में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतना है. इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं.

