
सोनिया, खबरनाउ: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटोन ज़िलिंगर को भौतिक विज्ञान में क्वांटम साइंस और एन्टेंगल्ड फोटोन्स पर शोध के लिए इस साल नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है. सोमवार को नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत हुई जिसमें स्वीडन के डॉ. स्वांते पाबो को फिजियोलॉजी या मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है. जीनोम (Genome) से संबंधित उनकी खोजों के लिए उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया है.
सोमवार को चिकित्सा क्षेत्र के नोबेल विजेता के नाम की घोषणा के साथ ही इस वर्ष के नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत हो गई है. अब कल यानि बुधवार को रसायन शास्त्र और बृहस्पतिवार को साहित्य के नोबेल विजेताओं के नाम का ऐलान किया जाएगा. वहीं, नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता की घोषणा शुक्रवार को होगी, जबकि अर्थशास्त्र के नोबेल के विजेता का ऐलान 10 अक्टूबर को किया जाएगा.

