
मोहाली– बड़ते वायु और ध्वनि प्रदुषण को कम करने के लिए कई शहरों में दशहरा और दिवाली पर जलाएं जाने वाले पटाखों पर पाबंदियां लगाई जा रही है। ऐसा ही कदम मौहली प्रशासन द्वारा भी उठाया गया है। मोहाली के उपायुक्त अमित तलवार द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि प्रशासन ने बुधवार शाम को पटाखे फोड़ने पर एक घंटे तक रोक लगा दी है।
जिले में दशहरा समारोह को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है। समारोह मोहाली, खरार, कुराली, डेराबस्सी और जीरकपुर में आयोजित किए जाएगा।
पाबंदियों का समय
प्रशासन केआदेश के अनुसार बुधवार शाम छह बजे से सात बजे तक पटाखे जलाए जा सकते हैं। साथ ही दिवाली पर भी पाबंदियां लगाई गई हैं। 24 अक्टूबर को रात 8 से 10 बजे तक ही पटाखे फोड़ सकते हैं। 8 नवंबर को गुरुपर्व में लोग सुबह 4 से 5 बजे से 9 से 10 बजे के बीच पटाखे फोड़ सकते हैं। आदेश 1 जनवरी 2023 तक प्रभावी रहेंगे।







