
मुस्कान,खबरनाउ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिहं दो दिन के उत्तराखंड़ के दौरे पर है। राजनाथ सिंह आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित शस्त्र पूजा यानी आयुध पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के चमोली के औली सैन्य स्टेशन में सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे की उपस्थिति में हथियारों के साथ अनुष्ठान किया.
राजनाथ सिंह हर वर्ष दशहरा के अवसर पर विजयदशमी का दिन देश के जवानों के बीच बिताते हैं। और साथ ही वह शस्त्र पूजा यानी आयुध पूजन में भी शामिल होते हैं। इस सशस्त्र पूजा के दौरान कई आधुनिक हथियारों, तोपों, लड़ाकू विमानों इत्यादि आयुध संबंधित पूजा पाठ में जवानों के साथ हिस्सा लेते हैं।
क्या कहा रक्षामंत्री ने…
रक्षामंत्री ने कहा कि, “भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां हथियारों की पूजा की जाती है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि हमारा देश हमारे सशस्त्र बलों के हाथों में सुरक्षित है। हमारे सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों के जवान हमारे देश का गौरव हैं।” वहां उन्होंने जवानों के साथ नाश्ता किया और बातचीत की।







