अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ा बयान दिया है. बाइडेन लॉस एंजिल्स में एक समारोह में बोल रहे थे कि तभी अपने सम्बोधन में उन्होंने पहले चीन और रूस को जमकर फटकार लगाई, और आगे अपनी बात को ख़त्म करते वक़्त कहा कि वह पाकिस्तान को दुनिया का सबसे खतरनाक देश मानते हैं. पाकिस्तान के खिलाफ दिए गए स्पष्ट बयान में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पाकिस्तान को दुनिया के “सबसे खतरनाक देशों में से एक” बताया है और कहा है कि उसके पास “बिना किसी सामंजस्य के परमाणु हथियार” हैं.
व्हाइट हाउस की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि, “यह एक शख्स (शी जिनपिंग) है, जो समझता है कि वह जो चाहता है, वही होगा.. लेकिन उसके पास समस्याओं का अंबार है. हम इसे कैसे संभालेंगे? रूस में जो हो रहा है, हम उसको कैसे संभालेंगे? और जो मुझे लगता है, वह शायद एक यह है कि पाकिस्तान दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है, जिसके पास बिना किसी सामंजस्य के परमाणु हथियार है.”
ज़ाहिर तौर पर इस टिपण्णी के बाद पाकिस्तान और अमेरिका के बीच रिश्ते सुधरने के बजाय और ख़राब हो सकते हैं. पाकिस्तान सरकार के लिए यह एक बड़ा झटका है.

