मुस्कान,खबरनाउ: चुनाव के मद्देनज़र शराब के अवेध कारोबार पर राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. विभाग द्वारा सूबे के विभिन्न हिस्सों में 1454 बोतलें अवैध शराब की बारमद की गई है. जिला शिमला, ऊना, सोलन के बद्दी में शराब की 1454 बोतलें बरामद करते हुए संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा-39 के अंतर्गत कार्रवाई की है. विधानसभा चुनाव के चलते टास्क फाॅर्स प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में शराब का अवैध कारोबार करने वालों पर शिकंजा कस रही है.

टास्क फोर्स द्वारा चैकिंग के दौरान वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है. मुख्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम द्वारा सभी व्यवसायिक परिसरों पर भी विभागीय अधिकारी नजर रख रहे हैं. प्रदेश में विधानसभा चुनाव के अंतर्गत आदर्श चुनाव संहिता का पालन करते हुए प्रदेश में विभाग द्वारा विभिन्न अधिनियमो के अंतर्गत चैकिंग की जा रही है और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है .







