करसोग : युवराज कपूर ने स्वतंत्र नामांकन दाखिल करने के बाद अब भजपा के पक्ष में लिया नामांकन वापिस, युवराज कपूर के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन के साथ मुलाकात के बाद भाजपा के पक्ष में नाम वापस लेने पर सहमति व्यक्त की है। आपकी जानकारी के लिए बता दे युवराज कपूर भाजपा से पहले भी टिकट की दावेदारी की थी, इस बार भी टिकट मिलने से नाराज युवराज कपूर ने आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडने का फैसला किया था, हालांकि करसोग में भाजपा द्वारा टिकट आबंटन को लेकर कार्यकर्ताओ और पूर्व विधायक की नाराजगी बाहर आई थी
करसोग से दीप कपूर को टिकट मिलने पर फेल नाराजगी जाहिर की गई थी, सभी ने मिलकल मीडिया में भी इसका विरोध जताया था, जिसमे टिकट के बाकी दावेदार, आमी चंद,युवराज कपूर, हीरालाल सभी शामिल थे परंतु बाद में आपस में सहमति बना ली, लेकिन युवराज कपूर ने बाद में आजाद चुनाव लडने का फैसला लिया था और नामांकन भी भरा , बरहाल जयराम ठाकुर व भाजपा से प्रभारी संजय टंडन के साथ मुलाकात के बाद अब युवराज कपूर ने भाजपा के पक्ष में नामांकन वापिस ले लिया है और भाजपा को समर्थन करने के लिए तैयार है, जिसकी जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी ने युवराज कपूर के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन के साथ तस्वीर साझा कर दी।








