मुस्कान, खबरनाउ: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. और इसके चलते इस बार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल मए चुनाव की कमान सभालेंगी. प्रियंका गांधी 31 अक्टूबर से 10 नवंबर तक हिमाचल के मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा हमीरपुर, ऊना, शिमला और सिरमौर में आठ रोड शो और जनसभाएं करेंगी.

जानकारी के मुताबिक प्रियंका 31 अक्टूबर को कुल्लू में रोड शो और मंडी में रैली करेंगी. इसके बाद 3 नवंबर को नगरोटा मए रोड शो और चम्बा में रैली करेंगी. 7 नवंबर को हमीरपुर में रोड शो और उन मए रैली होगी. और आखिर में 10 नवंबर को शिमला में रोड शो और नाहन में प्रियंका गाँधी रैली करेंगी. इस बार कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश में सत्ता में वापसी की उम्मीद है. इसको लेकर पार्टी आलाकमान चुनाव की तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है.

