कोरोना के चलते प्रदेश सरकार का फ़ैसला
संवाददाता, शिमला: कोरोना के चलते स्वास्थ्य विभाग में पैरामेडिकल स्टाफ के कर्मचारियों की 31 अक्तूबर तक रिटायरमेंट नहीं होगी। इसमें मेल और फीमेल हेल्थ वर्कर, स्टाफ नर्स, सुपरवाइजर, लेब टेक्नीशियन शामिल हैं। पैरामेडिकल के इलावा अन्य स्वास्थ्य विभाग के अफसर, डाक्टर और फार्मासिस्ट निर्धारित समय पर ही सेवानिवृत्त होंगें । स्वास्थ्य विभाग नें शनिवार को इसकी बारे में आदेश जारी किये हैं। इसके अलावा जिन लोगों को पहले री-एंप्लाय्मेंट दी गयी थी, वह भी निर्धारित समय में सेवानिवृत होंगें । स्वास्थ्य विभाग का कहना है की कोरोना के चलते कई पैरामेडिकल स्टाफ के कर्मचारी 31 अगस्त को सेवानिवृति हो रहे थे। कोरोना के चलते इन्हें सेवाविस्तार दिया गया है । आपको बता दें की हिमाचल में लगातार कोरोना के मामलें बढ़ते जा रहे हैं ।


