हिमाचल विधानसभा के चलते प्रदेश में आए दिन स्टार पॉलिटिशंस का आना जाना लगा हुआ है. इसी के चलते आज कांग्रेस के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे देवभूमि पहुंचे है. साथ ही हिमाचल कांग्रेस इंचार्ज और राज्य सभा म.प. के राजीव शुक्ला, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और सेक्रेटरी, हिमाचल कांग्रेस के को-इंचार्ज तजिंदर सिंह बिट्टू भी मौजूद रहे
चुनाव प्रचार के लिए इस बार हिमाचल में स्टार कैंम्पैनरस का ताँता लगा रहा. कुछ दिनों पहले ही हिमाचल में, प्रियंका गाँधी ने रैली की थी. और साथ ही सचिन पायलट ने भी हिमाचल के कई ज़िलों में जनसंबोधन किया. चुनाव के चलते कांग्रेस के दिग्गज नेता आजकल हिमाचल के गली मोहहले में प्रचार करते नज़र आ रहे है. कांग्रेस इस बार अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. जिसके चलते चुनाव प्रचार में अपनी ओर से पूरा ज़ोर लगाया जा रहा है.


