मुस्कान, खबनराउ: हिमाचल प्रदेश की विधानसभा फतेहपुर में लगातार भाजपा की गुटबाजी हावी हो रही है। आला नेता भी इस गुटबाजी को खत्म करने में नाकाम रहे हैं। अब भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन से पहले ही फतेहपुर में एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया के विरुद्ध पोस्टर लग गए हैं। फतेहपुर क्षेत्र के पहले बलदेव ठाकुर व कृपाल परमार के बीच 19-21 का आंकड़ा रहा है तथा इस बार भाजपा ने नूरपुर के विधायक रहे राकेश पठानिया को टिकट दिया है, जिसके चलते पूर्व राज्यसभा सदस्य कृपाल परमार नाराज चल रहे हैं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन भी कृपाल परमार को शांत नहीं कर पाया है।
आपको बता दें कि एक सप्ताह पहले भी भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया के खिलाफ पोस्टर लगे थे। अभी यह पोस्टर उखड़े भी नहीं थे कि अब राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन से पहले ही दोबारा राकेश पठानिया के खिलाफ पोस्टर लग गए हैं।



