राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली में मिशन ज्ञानोदय के अंतर्गत एनएसएस के स्वयंसेवी गरीब बच्चों की सहायता के लिए बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों ने मिशन ज्ञानोदय के अंतर्गत पढ़ने वाले बच्चों के साथ सोमवार को बाल दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया। संजौली महाविद्यालय के 40 स्वयंसेवकों वहां जाकर सबसे पहले उन्होंने बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने बच्चों को विभिन्न प्रकार के खेल खिलाए। साथ ही साथ उन बच्चों को शपथ दिलाई गई कि वे सफाई का विशेष ध्यान रखेंगे और प्लास्टिक और कूडे को कूडेदान में ही डालेंगे। इसके बाद स्वयंसेवियों ने इन बच्चों को कुछ कपड़े भी दान किए। जिससे उनके चेहरे पर एक अलग ही मुस्कराहट थी। बच्चों को स्वयंसेवकों के द्वारा पेंसिल और कॉपी दिलाई गयी। बच्चों को खाने के लिए मिठाई और समोसा दिया गया। और अंत में सभी ने मिलकर डांस किया सभी बच्चों ने बहुत मस्ती की।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ चंद्रभान मेहता ने भी सभी बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी। स्वयंसेवियों द्वारा किए गए इस काम के लिए प्राचार्य ने उनकी सराहना की। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ विकास नाथन और कामायनी बिष्ट ने भी बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी। साथ ही साथ स्वयंसेवको की इस नेक काम की सराहना की और भविष्य में इसी तरह एक जुट होकर काम करने के लिए प्रेरित किया



