मुस्कान,खबरनाउ: हिमाचल में अब घर बनाना और भी महंगा हो गया है. इसके पीछे का कारण रेत, ईंट और बजरी के दामों में बढ़ोतरी बताया जा रहा है. जिस वजह से घर बनाना अब 25 फीसदी महंगा हो गया है. हालांकि, सरिये के भाव में हल्की गिरावट आई है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है. पहले रेत का एक टिपर (400 फीट) का दाम करीब 17 हजार रुपये तक था. लेकिन दो माह के भीतर ही इसके दाम 20 हजार के पार पहुंच गए हैं. बजरी के एक टिपर (400 फीट) के दाम 13 हजार से बढ़कर 14 हजार रुपये तक हो गया है. इसके साथ ही ईंट के दाम मए भी उछाल आया है. पहले नौ हजार रुपये में मिलने वाली एक हजार ईंट, अब एक से दो हजार तक महंगी हो गई है.
बताया जा रहा है की कुछ दिनों में सीमेंट के दाम भी बढ़ने वाले है. सीमेंट में 10 से 15 रुपये प्रति बैग तक का इजाफा हो सकता है. माना जा रहा है कि बुधवार रात या वीरवार से कंपनियां सीमेंट के दाम बढ़ा सकती हैं. बीबीएन क्षेत्र में पहले पंजाब से रेत और बजरी आसानी से उपलब्ध हो जाती थी। लेकिन पंजाब में खनन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. दाम में बढ़ोतरी का एक कारण इससे भी मन जा रहा है.

