खबरनाउ ब्यूरो: पटियाला सेंट्रल जेल में एक साल से रोड रेज मामले में सजा काट रहे कांग्रेस नेता व् पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के 26 जनवरी को रिहा होने की खबरें तेज़ हैं और इसके बीच प्रियंका गांधी द्वारा सिद्धू को लिखी चिट्ठी में आने वाले दिनों में बड़ी ज़िम्मेदारी देने की बात के बाद से कांग्रेस नेताओं में सियासत गरमाने लगी है। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि रिहाई के बाद पंजाब कांग्रेस में दोबारा फेरबदल हो सकता है।
इस खलबली के बीच पूर्व डिप्टी CM सुखजिंदर सिंह रंधावा ने प्रियंका गांधी द्वारा सिद्धू को लिखी चिट्ठी पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि यदि प्रियंका गांधी ने सिद्धू को चिट्ठी लिखी है तो उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने पार्टी में सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी देने के मामले में ऐसी कोई भी बात होने से इनकार किया है।

